दुमका, अक्टूबर 23 -- Dumka News: काठीकुंड/प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड एवं इसके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों ने 9 से 12 माह तक वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को दुमका के सांसद नलिन सोरेन को आवेदन सौंपा है। कर्मियों ने बकाया वेतन का भुगतान कराने और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की है।कर्मियों ने बताया कि वे शिवा प्रोटेक्शन फोर्स, बिरसा सिक्योरिटी फोर्स, बालाजी डिस्ट्रीब्यूशन फोर्स सहित विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हैं। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: नौ महीने से वेतन नहीं, सांसद से लगाई गुहार आर्थिक तंगी के का...