Dumka News: अस्पताल में एक अज्ञात वृद्ध महिला की हुई मौत
दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पीजेएमसीएच में एक अज्ञात 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला कई महीनों से पीजेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती थी। वृद्ध महिला के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। वह लावारिस की तरह अस्पताल में पड़ी रहती थी। महिला के शरीर में कीड़े लग गए थे। कीड़े लगने की वजह से महिला को अस्पताल से बाहर कर दिया गया था। जब सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर उक्त महिला पर पड़ी तो उसे उठवाकर अस्पताल के अंदर करवा दिया गया था। अस्पताल के अंदर करने के बाद दूसरे दिन ही महिला की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को उठवाकर पीजेएमसीएच के शीतगृह में रख दिया है। परिजनों के नहीं पहुंचने पर नगर पर्षद के कर्मियों के सहयोग से अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.