दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस, तरल एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामगढ़ मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर बल देते हुए लोगों से कचरा प्रबंधन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि आज बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और अव्यवस्थित कचरा निस्तारण के कारण पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने की आदत विकसित करनी चाहिए。कार्यक्रम की विशेषताए...