Dumka News: अनावश्यक रूप से कोई भी संचिका नहीं रखें लंबित : उपायुक्त
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय के कार्यों एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंडम आधार पर विभिन्न संचिकाएं निकलवाकर उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि कोई भी संचिका अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर्मियों की सेवा पुस्तिका, आगत-निर्गत पंजी, लॉग बुक, गार्ड फाइल सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। वहीं शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ से संबंधित संचिकाओं का भी अवलोकन किया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन स्वीकृति एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.