दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ियापानी मिशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल युवक का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद ने प्राथमिक उपचार किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित आनंद ने बताया चेहरा और आंख में अंदरुनी चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गाया। घायल युवक ने अपना नाम अविनाश हेंब्रम (22), पिता एडविन हेंब्रम काठीकुंड थाना क्षेत्र बताया है। बताया कि वह काठीकुंड से जेएच 0एजी 6738 स्कूटी से गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मजडीहा (दुर्गापुर ) मा...