Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बछड़ा की मौत
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: गोपीकांदर। दुमका अमरापड़ा मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक कुश्चिरा के समीप लावारिश अवस्था में बछड़ा की लाश दिन भर पड़ा हुआ देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि बछड़ा की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। शुक्रवार शाम तक बछड़ा की पहचान नहीं हो पाई है न ही बछड़ा का मालिक का भी पता चल पाया है। बछड़ा मालिक को जानकारी मिल जाती तो घटना स्थल पर जरूर पहुंच जाता। लेकिन यहां लावारिश लाश परे दिन भर पड़ा रहना शौभा नहीं देता। बछड़ा पूरी तरह से फूल गई है बदबू आना शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक बछड़ा की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.