दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के समीप मंगलवार देर शाम अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए हंसडीहा निवासी 80 वर्षीय शिवपूजन जायसवाल की बुधवार तड़के देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से ही वे बेहोश थे और चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम शिवपूजन जायसवाल डाक बंगला के समीप सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: अज्ञात बाइक सवार की टक्...