दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: अखिल भारतीय राढ़ी कायस्थ संगठन दुमका की ओर से रविवार को विजया मिलन समारोह का आयोजन सिटी गार्डन दुमका में किया गया। राढ़ी कायस्थ समाज की यह पुरानी परंपरा है, जिसका समाज में विशेष महत्व है। समाज के लोगों का मानना है कि जब दुमका शहर में बसे राढ़ी कायस्थ अपने मूल स्थान से भगवती की आराधना कर लौटते हैं, तब शहर में एकत्रित होकर विजया मिलन कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान बड़ों एवं गुरुजनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है और गले मिलकर अपनी सभ्यता एवं संस्कृति का परिचय दिया जाता है। पूरे देश में जहां भी राढ़ी कायस्थ परिवार हैं, दुर्गा पूजा के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समारोह में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से माही अंशिका, समिष्ठा दास...