Dumka News: अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : बसंत सोरेन
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: दुमका सदर प्रखंड परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बसंत सोरेन एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संताल परगना महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित झारफल कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कहा कि जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त प्रयास से स्थापित यह प्रोसेसिंग यूनिट विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस इकाई में पीवीटीजी समुदाय की महिलाओं को कटहल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.