नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Duleep Trophy LIVE Score: दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल का आयोजन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में हो रहा है। आज मैच का तीसरा और अहम दिन है। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा। मंगलवार को ईस्ट जोन की टीम मैच में अपना दबदबा बनाने की फिराक में है। समय सेंट्रल जोन की आधी टीम 63 रनों पर ढेर हो गई है। आर्यन पांडे 10 और यश राठौड़ 5 रन बनाकर आउट हुए। अमन मोखाड़े 32 और रिंकू सिंह 2 रन बनाकर नाबाद हैं। सोमवार को कुणाल चंदेला (2), आर्यन जुयाल और कप्तान रजत पाटीदार (5) सस्ते में लौटे थे। दूसरे दिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग के दम पर ईस्ट जोन को दमदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (69) के साथ पहले विकेट के लिए 161 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।वैभव सूर्यवंशी 8 रन से शतक ...