नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Duleep Trophy LIVE Score: दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल का आयोजन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में हो रहा है। आज मैच का तीसरा और अहम दिन है। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा। मंगलवार को ईस्ट जोन ने अपना दबदबा कायम रखा है। सेंट्रल जोन दूसरी पारी में 100 रन से पहले आठ विकेट गंवाकर जूझ रही है। ओपनर अमन मोखाड़े (89 गेंदों में 41) फिफ्टी से चूक गए। उन्हें मुकेश कुमार ने 34वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। अमन ने रिंकू सिंह (32 गेंदों में 20) के साथ छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। कुनैन कुरैशी ने अगले ओवर में रिंकू का शिकार किया। सारांश जैन ने एक रन जुटाया। हर्ष दुबे एक रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं। अरशद खान का खाता खुलना बाकी है। सेंट्रल जोन की आधी टीम 63 रनों पर ढेर हो गई। आर्यन पांडे 10 और ...