नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Duleep Trophy LIVE Score: दिलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल का आयोजन बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में हो रहा है। आज मैच का तीसरा और अहम दिन है। दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा। सेंट्रल जोन ने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। वैभव सूर्यवंशी (34 गेंदों में 19) और अभिमन्यु ईश्वरन (32 गेंदों में 16) ईस्ट जोन की ओर से लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने अब तक एक छक्का लगया है। वह पहली पारी में शतक से चूक गए थे। मंगलवार को सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 50.2 ओवर ओवर में 158 रनों पर सिमटी। अरशद खान (36 गेंदों में 25) आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। अरशद के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा हो गई। यश ठाकुर ने नाबाद 4 रन बनाए। मुकेश कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन ...