नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Duleep Trophy Final Live Cricket Score: ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन लाइव क्रिकेट स्कोर नीचे देखें। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो 44 के निजी स्कोर पर पुल शॉट माने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ईस्ट जोन को तीसरा झटका लंच के बाद सुदीप के रूप में लगा। शिखर मोहन भी लौट गए। टी ब्रेक के समय ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 था।ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 307/4शत...