नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Duleep Trophy Final LIVE Score: ईस्ट जोन और साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल में टक्कर हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज मैच का तीसरा दिन है। मंगलवार को साउथ जोन की पहली पारी में हालत खस्ता है। तीसरा सेशन चल रहा है। फिलहाल, कप्तान तिलक वर्मा (84 गेंदों में 37) और श्रेयस गोपाल (48 गेंदों में 11) खेल रहे हैं। टी ब्रेक तक साउथ जोन का स्कोर 56 ओवर में 176/5 रहा। साउथ जोन को पांचवा झटका स्मरण रविचंद्रन (55 गेंदों में 23) के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने 54वें ओवर में विकेट के पीछे कराया। स्मरण ने तिलक के साथ 45 रनों की साझेदारी की। देवदत्त पडिक्कल ने 104 गेंदों में चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल को मुकेश कुमार ने 36वें ओवर में अपना शिकार बनाया।...