नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Duleep Trophy Final Live: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का आज आखिरी दिन है। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, मगर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम को यहां जीत दिखाई दे रही होगी। पांचवें दिन की शुरुआत ईस्ट जोन की टीम 584 रनों की बढ़त के साथ करेगी। लंच तक यह बढ़त 693 रनों की हो गई है। कुशाग्र के रूप में उन्हें एकमात्र झटका लगा। लंच के बाद भी ईस्ट जोन ने पारी घोषित नहीं की। कुरैशी ने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक इस दौरान पूरा किया। ईस्ट जोन इतनी बढ़त होने के बावजूद उन्होंने अभी तक पारी घोषित नहीं की है। भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का एक नियम है, अगर मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस स्थिति में ईस्ट जोन यह मैच जीतते हुए दिखाई...