Duleep Trophy Final Live: जीत की दहलीज पर ईशान किशन की टीम, लीड 600 के पार
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- RDuleep Trophy Final Live: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल का आज आखिरी दिन है। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, मगर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम को यहां जीत दिखाई दे रही होगी। पांचवें दिन की शुरुआत ईस्ट जोन की टीम 584 रनों की बढ़त के साथ करेगी। इतनी बढ़त होने के बावजूद उन्होंने अभी तक पारी घोषित नहीं की है। भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का एक नियम है, अगर मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस स्थिति में ईस्ट जोन यह मैच जीतते हुए दिखाई दे रही है। पहली पारी में कप्तान ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने 708 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम ने 336 रनों पर ही घुटने टेक दिए थे। यहां कप्तान तिलक वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.