नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। बुधवार को मैच के चौथे दिन ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ी और मजबूत कर ली। स्टंप्स तक ईस्ट जोन का दूसरी पारी में स्कोर 51 ओवर में पांच विकेट पर 212 रन रहा। कुमार कुशाग्र 34 और कौनेन कुरेशी 26 रन बनाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन की अब कुल बढ़त 584 रनों की हो गई है। 708 के स्कोर के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 107.3 ओवर में 336 रनों पर सिमटी। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रनों की दमदार बढ़त हासिल की।वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला ईस्ट जोन की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिमन्यु ईश्वरन 13 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पांचवे...