नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच के तीसरा दिन ईस्ट जोन ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। ईस्ट जोन के 708 के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी में हालत खस्ता है। स्टंप्स तक साउथ जोन ने 80 ओवर मेंं छह विकेट के नुकसान पर 242 रन जुटाए। साउथ जोन 466 रन पीछे हैं। संकट में कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। वह 133 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद हैं। वह बुधवार को चामा वी मिलिंद (चार गेंदों में नाबाद 2) के साथ पारी आगे बढ़ाएंगे। तिलक ने 130 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सातवां अर्धशतक है।तिलक ने गोपाल के साथ जोड़े 66 रन तिलक ने श्रेयस गोपाल (79 गेंदों में 26) के साथ छठे विकेट के...