नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Duleep Trophy 2026 LIVE: बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। ईस्ट जोन के सामने नोर्थ ईस्ट जोन है, जबकि नोर्थ जोन के सामने वेस्ट जोन की टीम है। इन मैचों का आज यानी मंगलवार 25 अगस्त को तीसरा दिन है और आज एक मैच का नतीजा निकलने की पूरी संभावना है, क्योंकि नोर्थ ईस्ट जोन पर शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे का कारण ये है कि नोर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा है।अब तक के दलीप ट्रॉफी के मैचों का लेखा-जोखा ईस्ट जोन वर्सेस नोर्थ ईस्ट जोन मैच में नोर्थ ईस्ट की टीम के कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन की टीम ने 467 रन बना दिए, जिसमें शाहबाज अहमद के 167 और सुदीप कुमार घरामी के 1...