नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Duleep Trophy Semifinal Day 3 Highlights: ईस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ईस्ट जोन ने मंगलवार को सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से धूल चटाई। यह मैच बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में आयोजित हुआ। सेंट्रल जोन ने 159 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे ईस्ट जोन ने 39.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर चेज किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गया। उन्होंने 43 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। सूर्यवंशी पहली पारी में शतक से चूके थे। अभिमन्यु ने 55 गेंदों में 24 रन जोड़े, जिसमें एक सिक्स ...