नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Duleep Trophy 2026: बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में दलीप ट्रॉफी 2026 के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों का आज दूसरा दिन था। ईस्ट जोन और नोर्थ ईस्ट जोन, नोर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच मुकाबले जारी हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नोर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा, जबकि नोर्थ जोन ने दूसरी पारी में 4 विकेट खो दिए। Duleep Trophy 2026 Day 2 Live Updates दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ईस्ट जोन ने 355/6 से आगे खेलते हुए अपने ओवरनाइट स्कोर में 100 से ज्यादा रन जोड़े और टीम 467 रन बनाने में सफल हुई। शाहबाज अहमद ने 167 तो सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की पारी खेली। वहीं, वेस्ट जोन की टीम 31/2 के आगे बल्लेबाजी की। वेस्ट जोन की टीम तीसरे सेशन में 187 रन बनाकर आउट हो...