नई दिल्ली, अगस्त 9 -- DU UG CSAS Round 3 Merit List 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने CSAS UG 2026 के तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) के तहत आवेदन किया था, वे अपने आवंटित कॉलेज और प्रोग्राम की जानकारी DU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं। तीसरे राउंड में उम्मीदवारों को सीट आवंटित करने का फैसला CUET मेरिट, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई कॉलेज व प्रोग्राम प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है। जिन छात्रों को सीट मिल गई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करने के साथ एडमिशन की आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।11 अगस्त तक सीट स...