नई दिल्ली, जुलाई 25 -- नौकरी या इंटर्नशिप के मौके तलाश रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस ( Planet 9X Technologies) और इन्टर्नजीवेली (Internzvalley) में इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब के अवसरों का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक या QR कोड के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है।प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस में सेल्स इंटर्न की भर्ती प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस नई दिल्ली में ऑन-साइट इंटर्नशिप के लिए सेल्स इंटर्न की भर्ती कर रही है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये तक का स्टाइपेंड और परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव मिलेगा। यह मौका...