नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी (PG) प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सीट अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया और CW, स्पोर्ट्स, वार्ड कोटा व परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्राम्स से जुड़ी अहम तिथियों की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें 2 जुलाई सुबह 10 बजे से 4 जुलाई शाम 4:59 बजे तक दोबारा मौका मिलेगा।आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की दाखिला शाखा के अनुसार मिड-एंट्री के माध्यम से आवेदन करने के लिए 1000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। इसी अवधि में पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी कुछ निर्धारित विवरणों में संशोधन भी कर सकेंगे। हालांकि, श्रेणी परिवर्तन की स...