नई दिल्ली, मई 7 -- DU Exam Date Sheet 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार 7 मई को एक अहम नोटिफिकेशन जारी करते हुए अंडरग्रेजुएट एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और छात्र संगठनों के बीच परीक्षा तारीखों को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। कई छात्रों ने डेट्स के टकराव, तैयारी के कम समय और लॉजिस्टिक परेशानियों को लेकर चिंता जताई थी। अब यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में साफ कहा गया है कि छात्रों, शिक्षकों, विभागों और कॉलेजों से मिले सुझावों और आपत्तियों पर गंभीर और समग्र तरीके से विचार करने के बाद ही डेटशीट को अंतिम रूप दिया गया है।यूनिवर्सिटी ने क्या कहा? नोटिस में बताया गया है कि मई-जून 2026 सत्र की अंडरग्रेजुएट सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट अब फाइनल कर दी गई है। यूनिवर्सिटी का कहना ...