नई दिल्ली, जुलाई 27 -- DU UG CSAS Round 2 Seat Allocation 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS - UG 2026) के तहत पहले चरण की अलॉटेड सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज 27 जुलाई 2026 है। अब जिन छात्रों को अलॉटमेंट राउंड-2 में सीट मिली है, वे तक अपने पोर्टल पर लॉगिन करके सीट स्वीकार कर सकते हैं। पहले ये तिथि 26 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 कर दिया गया था। डीयू ने यह कदम उन विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जो किसी तकनीकी समस्या या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में देरी के कारण तय समय सीमा के भीतर अपनी अलॉटेड सीट पर स्वीकृति दर्ज नहीं कर सके थे।क्या है CSAS राउंड 2...