प्रमुख संवाददाता, मई 19 -- दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहली सीट आवंटन सूची 1 जून को जारी होगी और उसी दिन से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पहली सूची में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 1 जून से 3 जून रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद विधि संकाय 4 जून शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। पहली सूची में चयनित छात्रों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून शाम 4:59 बजे निर्धारित की गई है।दूसरी सूची 10 जून को जारी होगी दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 10 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 10 से 12 जून तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। आवेदन ...