DU : डीयू के 9 और कॉलेजों में बिना CUET स्कोर 12वीं के अंकों से दाखिले का मौका, खाली रह गईं ढेरों सीटें
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली विश्वविद्यालय में खाली सीटों को भरना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसा पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय ने लगभग एक दर्जन कॉलेजों के चुनिंदा कोर्स में 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला देने की अनुमति दी है। पहले केवल दो छात्राओं के कॉलेज को दाखिला देने की अनुमति थी, लेकिन अब नौ और कॉलेजों में इसके लिए अनुमति दी गई है। डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कॉलेजों के वह कोर्स, जिसमें केवल 50 फीसदी या उससे कम सीटें भरी हैं, उन कॉलेजों को 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला की अनुमति दी गई है। 19 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है।CUET से दाखिले के बाद खाली गईं ढेरों सीटें राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दर्शन सिंह ने बताया कि हमें डीयू से पांच विषयों में दाखिले की अनुमति मिली है। हमने और भी विषयों के लिए अनुमति मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.