नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की कार्यकारी परिषद ने गुरुवार को सेमेस्टर अवे प्रोग्राम (SAP) शुरू करने को मंजूरी दे दी। इसके तहत अंडरग्रेजुएट यानी स्नातक छात्र किसी विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान में एक सेमेस्टर की पढ़ाई कर सकेंगे। परिषद ने चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्रों को सीधे PhD करने की अनुमति देने वाले संशोधनों को भी मंजूरी दे दी है। ये फैसले DU के कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में लिए गए। हालांकि, निर्वाचित सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों पर आपत्ति जताई। उन्होंने आशंका जताई कि इससे DU की डिग्री की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, स्नातक के बाद सीधे डॉक्टरेट में प्रवेश लेने वाले छात्रों की अकादमिक तैयारी पर्याप्त नहीं हो सकती और विदेश में सेमेस्टर करने से छात्रों...