नई दिल्ली, अगस्त 13 -- DSP Varsha Patel Topper Success Story: "जहां चाह, वहां राह"-यह कहावत तो हम सभी ने सुनी है, लेकिन इसे सच कर दिखाया है मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाली वर्षा पटेल ने। वर्षा पटेल की सफलता की कहानी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि यह साहस, समर्पण और नारी शक्ति का एक अद्भुत उदाहरण है। वर्षा ने तब इतिहास रच दिया जब वे अपनी महज 26 दिन की नवजात बेटी को गोद में लेकर MPPSC के कठिन इंटरव्यू में शामिल हुईं और सफलता का परचम फहराते हुए DSP के पद पर चयनित हुईं।गोद में नन्हीं बेटी और दिल में DSP बनने का सपना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने आप में एक बेहद थका देने वाली और मानसिक एकाग्रता मांगने वाली प्रक्रिया होती है। वर्षा पटेल जब MPPSC परीक्षा के अंतिम चरण य...