नई दिल्ली, मार्च 29 -- Vivo X300s key specifications officially confirmed: वीवो एक के बाद एक नए-नए फोन लॉन्च कर अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है। वीवो अब चीन में अपने मोस्ट अवेटेड Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन की घोषणा करेगा। इसके साथ ही, कंपनी Vivo X300s और Vivo Pad 6 Pro को भी पेश करने वाली है। लॉन्च से ठीक पहले, प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao द्वारा शेयर किए गए एक नए पोस्टर से अपकमिंग वीवो X300s के खास स्पेसिफिकेशन्स सामने गए हैं, जिससे इस डिवाइस से क्या उम्मीद की जा सकती है, इसका एक ज्यादा साफ अंदाजा मिलता है। हो सकता है कि चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी, हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग Vivo X300s में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है...खुद कंपनी ने किया Viv...