नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 पिछले साल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए थे। अब, ऐसा लग रहा है कि कंपनी अब नेक्स्ट-जेनरेशन Realme GT 9 सीरीज को लाने की तैयारी में जुट गई है, क्योंकि अब इसकी अफवाहें ऑनलाइन सामने आने लगी हैं। हाल ही में आए एक लीक से पता चलता है कि अपकमिंग सीरीज में 200-मेगापिक्सेल के दो रियर कैमरे होंगे। यह मौजूदा मॉडल्स की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। रियलमी जीटी 8 सीरीज की तरह, अपकमिंग रियलमी जीटी 9 सीरीज में भी वैनिला Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं।Realme GT 9 Series में क्या होगा खास (लीक के अनुसार) चीन के टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू का दावा है कि रियलमी जीटी 9 सीरीज में डुअल 200-मेगापिक्सेल रियर कैमरा सेंसर होंगे। एक वीबो पोस्ट ...