नई दिल्ली, जून 11 -- Gujarat GSRTC Driver Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और ड्राइविंग को अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी और शानदार खबर आई है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने सरकारी बस ड्राइवरों की सीधी भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,599 ड्राइवर पदों को भरा जाना है, जो इस साल की सबसे बड़ी सरकारी ड्राइवर भर्तियों में से एक है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।क्या है जरूरी योग्यता और आयु सीमा? शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (10+2) पास होना अनिवार्य है। लाइसेंस: पुरुष उम्मीदवारों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सार्वजनिक वाहन चलाने का लाइ...