Drishyam 3 Day 10: रविवार को 'दृश्यम 3' देखने 9,32,147 लोग पहुंचे; इतना हुआ कलेक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- बॉक्स ऑफिस पर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'दृश्यम 3' की शानदार कमाई जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी अच्छी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।'दृश्यम 3' की 10वें दिन कितनी हुई कमाई? Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म देखने के लिए 9,32,147 दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की OTT रिलीज डिटेल्स आई सामने, जानिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.