नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा कायम है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' ने हर दिन बंपर कमाई कर रही है। ये फिल्म देश ही नहीं विदेश में भी बवाल मचा रही है।अजय देवगन की ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'दृश्यम 3' इंडियन ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अजय देवगन ने तीनों पार्ट में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इस मूवी को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसे लेकर खास क्रेज बना हुआ है। ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ...