नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Drishyam 3 Box Office Collection Till 5 PM: अजय देवगन स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। ऐसे में ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'दृश्यम 3' में एक बार फिर से अजय, विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 3' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, वीकेंड पर इस मूवी के और भी ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को 'दृश्यम 3' ने शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है।शाम 5 बजे तक 'दृश्यम 3' ने किया कितना कलेक्शन? 'दृश्यम द कन्क्लूजन'...