नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और इसके पहले दोनों पार्ट भी सुपरहिट रहे हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म ने फैंस के दिमाग पर अलग छाप छोड़ी है और इसकी कुछ खास बातें लोगों को रट गई हैं। 2 अक्टूबर के दिन क्या हुआ था, ये सभी को याद है और साथ में विजय सालगांवकर का घर भी खूब याद होगा। यहीं विजय सालगांवकर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। फिल्म में कहानी को नया मोड़ देने वाली घटना भी इसी घर में होती है। फिल्म में देखने पर लगा होगा कि ये घर नहीं बल्कि शूटिंग सेट है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। नॉर्थ गोवा में दृश्यम में दिखाया गया घर असल में मौजूद है और ये 100 साल पुराना बंगला है, जहां पर पूरी फिल्म शूट की गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस घर की वीडियो शेयर की है और बताया कि घर काफी अच्छा है और अब लोग इसे द...