नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Drishti Yog 2026: जुलाई के आखिर में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए अच्छी खबर लेकर आ सकती है। ज्योतिष के अनुसार 24 जुलाई 2026 को बुध और शुक्र ऐसी स्थिति में रहेंगे, जिससे लाभ दृष्टि योग बनेगा। यह योग नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके देने वाला माना जाता है। खास बात यह है कि इस दिन बुध और शुक्र दोनों मजबूत स्थिति में रहेंगे। इसलिए इस योग का असर पहले के मुकाबले ज्यादा माना जा रहा है।क्यों खास माना जा रहा है लाभ दृष्टि योग? ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 24 जुलाई को बुध अपनी ही राशि मिथुन में रहेंगे। इस दौरान वे पुनर्वसु नक्षत्र में होंगे, जिसका स्वामी गुरु है। वहीं शुक्र सिंह राशि में रहेंगे और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी खुद शुक्र है। य...