नई दिल्ली, अगस्त 1 -- DRDO भर्ती 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL) ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण रक्षा मंत्रालय के अधीन सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (SSPL), तिमारपुर, दिल्ली में कराया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने होगी। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार के लागू नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड (वजीफा) दिया जाएगा।कितनी हैं वैकेंसी? इस भर्ती अभियान के तहत आईटीआई अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर चयन किया जाएगा। आईटीआई अप्रेंटिस: पदों की संख्या आधिकारिक विज्ञापन में अलग-अलग ट्...