नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Bhai dooj tilak muhurat 23 October 2025: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। यह दिवाली पर्व का आखिरी दिन होता है। भाई दूज हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया या भैया दूज के नाम से भी जानते हैं। इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन मृत्यु देवता यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर भोजन किया था और यमुना ने उनका तिलक करके लंबी आयु व खुशहाली की कामना की थी, तभी से इस पर्व को मनाने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक करती है, उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें इस बार भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है। आयुष्मान व सौभाग्य योग का संयोग: भाई...