नई दिल्ली, मई 28 -- डॉन 3 को शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश दिया। इस आदेश को लेकर चर्चा लगातार जारी है। अब सिने एवं टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने FWICE के निर्णय पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि FWICE ने CINTAA के साथ इस मामले की चर्चा नहीं की। अब इस मामले में FWICE और CINTAA के प्रेसिडेंट आपस में भिड़ गए हैं।रणवीर केस पर क्या बोलीं पूनम ढिल्लों? एचटी सिटी के साथ खास बातचीत में पूनम ढिल्लों ने कहा, "मुझे इस केस के बारे में ज्यादा पता नहीं है तो मैं बिना जानकारी के अपनी राय नहीं देना चाहती हूं। केवल ये है कि FWICE को हमें भी कॉन्फिडेंस में लेना चाहिए था, हम सहयोग...