फरीदाबाद, जून 1 -- दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे जून के अंदर शुरू होने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन करवाने की तैयारी है। करीब 59 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने से दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन इस एक्सप्रेसवे से राजस्थान, गुरुग्राम और नूंह के बीच बीच आवाजाही करने वालों पर टोल टैक्स का बोझ और बढ़ सकता है। मौजूदा समय में यह एक्सप्रेसवे मंडकौला से दिल्ली के मीठापुर तक वाहनों के लिए पूरी तरह खुला हुआ है। कालिंदी कुंज तक इस एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड पर ट्रैफिक चल रहा है, जबकि दिल्ली के महारानी बाग तक के हिस्से का कार्य अंतिम चरण में है। इस माह उदघाटन की तैयारियां चल रही हैं। यह भी पढ़ें- DND से सीधे पहुं...