DMRC ने SC से बिना शर्त माफी मांगी; बताया- CJP के प्रदर्शन वाले दिन मेट्रो सेवाओं में नहीं की थी कोई कटौती
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका के जवाब में एक हलफनामा दाखिल करते बिना शर्त माफी मांगी और बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई थीं। DMRC की चेयरपर्सन डी. थारा (IAS) की तरफ से दायर हलफनामे में बताया गया कि 10 अक्टूबर को CJP के प्रोटेस्ट के दिन मेट्रो के किसी रूट पर कोई ट्रेन रद्द नहीं की गई थी, हालांकि 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास संबंधी पाबंदी जरूर लगाई गई थी। इस दौरान DMRC प्रमुख इस हलफनामे की शुरुआत में ही अदालत से 'बिना शर्त माफी' भी मांगी। लाइल लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने हलफनामे में DMRC ने बताया कि 10 अक्टूबर को मेट्रो नेटवर्क का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.