नई दिल्ली, अगस्त 25 -- रनविजय सिंह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आज सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के तहत शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू किया। शिवाजी स्टेडियम स्टेशन का निर्माण फेज-V(A) के तहत जनकपुरी पश्चिम से आर.के. आश्रम मार्ग तक मौजूदा मैजेंटा लाइन के विस्तार के एक भाग के रूप में किया जा रहा है। शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन एक भूमिगत स्टेशन होगा और एक महत्त्वपूर्ण इंटरचेंज सुविधा प्रदान करेगा। यहां मैजेंटा लाइन के नए स्टेशन को 230 मीटर लंबी भूमिगत सब-वे के माध्यम से मौजूदा शिवाजी स्टेडियम एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन स्टेशन के साथ निर्बाध रूप से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को दोनों मेट्रो कॉरिडोरों के बीच सुविधाजनक इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन को ट्रैवलेटरयुक्त 800 मीटर ल...