नई दिल्ली, मई 10 -- तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत करने वाली 'तमिलझा वेत्री कड़गम' (TVK) ने अब बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन इसके दूसरी तरफ दशकों तक साथ रहीं डीएमके और कांग्रेस के बीच में दूरी बढ़ती जा रही है, जिससे आने वाले समय में विपक्ष के केंद्रीय गठबंधन 'इंडिया' को परेशानी हो सकती है। हालांकि, शनिवार को इस पर बात करते हुए पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कांग्रेस नेतृत्व को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में डीएमके को बने रहना चाहिए, इसके साथ ही इसमें विजय को भी शामिल करने की तरफ देखना चाहिए। एनडीटीवी से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरे विचार में इंडिया ब्लॉक को बने रहना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह बना रहेगा। क्योंकि डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इंडिया ब्लॉक के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। उन्होंने केवल इतना...