DMIC टाउनशिप के लिए बड़ी सौगात, ग्रेटर नोएडा का डाढ़ा गोलचक्कर रोड अब होगा 6 लेन
ग्रेटर नोएडा, जुलाई 17 -- दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत ग्रेटर नोएडा में विकसित की जा रही आधुनिक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप तक आवाजाही और आसान हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा गोलचक्कर से टाउनशिप को जोड़ने वाली सड़क को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन का किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत 130 मीटर सड़क स्थित डाढ़ा गोलचक्कर से डीएमआईसी को जोड़ने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। इससे जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी आवाजाही सुगम हो जाएगी। मालवाहक वाहन बिना किसी रुकावट के आ जा सकेंगे। यमुना सिटी तक 130 मीटर चौड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.