नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या उसमें दर्ज जानकारी अपडेट कराने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में कई बदलावों का प्रस्ताव रखा है। अगर ये प्रस्ताव मंजूर होते हैं, तो लाइसेंस में नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए फीस नहीं देनी पड़ सकती है। अगर ये नियम लागू होते हैं, तो DL धारकों को Sarathi Portal के जरिए ऑनलाइन डिटेल्स बदलने में राहत मिल सकती है। Sarathi Parivahan Portal सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ऑनलाइन व्यवस्था का हिस्सा है। इसके जरिए नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाओं के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जैसे लर्नर लाइसेंस के लिए अप्लाई, ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूअल, डुप्लीकेट लाइसेंस और लाइसेंस में दर्ज नाम, पता, मोबाइल ...