नई दिल्ली, मई 27 -- कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खींचतान जारी है। कांग्रेस भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार और पार्टी संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है। इस वजह से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। पार्टी ने उन्हें केंद्रीय राजनीति में आने की सलाह दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई छह घंटे लंबी बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। अब खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला आज बेंगलुरु जाएंगे। वह यहां सत्ता का हस्तांतरण सुचारू रूप से हो सके, इसकी संभावना को तलाशेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता राज्यसभा की चार सीट के लिए होने वाले चुनाव है। पार्टी को तीन सीट मिलने की उम्मीद है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लो...