नई दिल्ली, अगस्त 29 -- रिपोर्ट- हेमलता कौशिक दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और एक निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव को राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दो दिन की ACB (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) की रिमांड पर सौंप दिया है। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह की अदालत ने दोनों आरोपियों की रिमांड की मांग करने वाली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की याचिका को शनिवार को स्वीकार कर लिया। कार्यवाही के दौरान एसीबी ने कहा कि उसे मामले से संबंधित हवाला लेनदेन के बारे में आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है। इसमें दावा किया गया कि आरोपी शाखा के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। आरोपी के वकील ने याचिका का विरोध किया।पूर्व मंत्री समेत चार अन्य को 3 सितंबर तक हिरासत में भेजा अदालत ने 19 अगस्त को मामले में दिल्ली के पूर्व मं...