बरेली, जुलाई 30 -- Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक करने बरेली पहुंचे मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीजीपी ने कहा, कांवड़ यात्रा में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। कांवड़ यात्रा के दौरान अगर कोई अराजकता या अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो पुलिस ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटे। डीजीपी ने कांवड़ रूट पर मांस और शराब की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया। पुलिस लाइन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नौ जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। डीजीपी ने निर्देश देते हुए कहा, पुलिस तीसरे और चौथे सोमवार पर विशेष चौकसी बरते। उन्होंने कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी हो तो तुरंत उसकी मदद करें। डीजीपी ने कहा, कांवड़ ...